विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

हरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

हरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


सिरोही। सिरोही जिले के भूतगांव स्थित सुप्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव धाम में बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भव्य मेला आयोजित हुआ। सुहावने मौसम के बीच आयोजित मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना की।
क्षेत्र में भूतेश्वर महादेव धाम को प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र माना जाता है। हर वर्ष हरियाली अमावस्या पर यहां विशाल मेला भरता है। मेले में मिठाइयों, खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजीं। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी कर उत्सव का आनंद उठाया।
स्वयंभू शिवलिंग से जुड़ी है प्राचीन मान्यता
भूतेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास मुख्य रूप से स्थानीय जनश्रुतियों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई सौ वर्ष पूर्व यहां एक विशाल वृक्ष के नीचे स्वयंभू शिवलिंग विराजमान था। पूर्वजों ने किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने के उद्देश्य से शिवलिंग को निकालने का प्रयास किया।
मान्यता है कि करीब 11 फीट तक खुदाई करने के बाद जब शिवलिंग पर कुदाली लगी तो उसमें से दूध की धारा निकलने लगी। इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए शिवलिंग को उसी स्थान पर स्थापित रहने दिया गया। इसके बाद इसी स्थान पर भूतेश्वर महादेव मंदिर का विकास हुआ और समय के साथ यह क्षेत्र का प्रमुख शिवधाम बन गया।
श्रावण मास, प्रत्येक सोमवार और महाशिवरात्रि के अवसर पर भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दर्शन करते हैं। हरियाली अमावस्या का मेला भी क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

फोटो गैलरी

हरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
#Sirohi

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट