बिजली के बार-बार डिम होने और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से विद्युत उपकरणों को नुकसान का खतरा, स्थायी समाधान की मांग
पिंडवाड़ा (नया सानवाड़ा)। कस्बे में इन दिनों बिजली के बार-बार डिम होने और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। कम-ज्यादा वोल्टेज के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार बिजली की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वोल्टेज कम होने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं अचानक वोल्टेज बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फुंकने या खराब होने का खतरा भी बना रहता है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से जल्द मामले का संज्ञान लेकर बिजली के वोल्टेज की जांच करवाने तथा आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्युत उपकरणों के खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट