विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

गोयली में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी महोत्सव

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ किया गया।

गोयली में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी महोत्सव



गोयली, 06 सितंबर 2026।
गांव गोयली में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं हनुमान चालीसा केंद्र टीम के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन, शनिवार 05 सितंबर 2026 को दही हांडी महोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ किया गया। इसके पश्चात दही हांडी का अनोखा एवं आकर्षक आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर हाथ में डंडा लेकर दही हांडी फोड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हनुमान चालीसा केंद्र द्वारा दही हांडी महोत्सव आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख न हो। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी एवं उनकी लीलाओं की स्मृति में दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान गांव गोयली के पुराने साथी एवं हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता स्वर्गीय विमल जी वैष्णव को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके परिवार की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए। वहीं समाजसेवी भगवानाराम जी रावल की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गणपत सिंह देवल एवं हनुमान चालीसा केंद्र प्रभारी नैनाराम सुथार ने सभी ग्रामवासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं हनुमान चालीसा केंद्र की समस्त टीम और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया।


 

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट