जय सोमनाथ मित्र मंडल ने निकाली कांवड़ यात्रा, सोमनाथ महादेव का किया जलाभिषेक
भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

वराडा। सावन के तीसरे सोमवार को वराडा गांव में जय सोमनाथ मित्र मंडल की ओर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत वराडा स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर से हुई। कांवड़ियों ने हनुमानजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू की।
कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल-ढमाकों के साथ कांवड़िए गांव के सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस दौरान 21 कांवड़िए यात्रा में शामिल हुए। गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा आयोजित होने से ग्रामीणों में भी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कांवड़ियों का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
वहीं, सावन के सोमवार के अवसर पर सोमनाथ महादेव मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जप से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की।
फोटो गैलरी
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।




कमेंट