विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

पाइपलाइन की खुदाई के बाद सड़क मरम्मत भूले जिम्मेदार, मिट्टी डालकर की खानापूर्ति

उबड़-खाबड़ सड़क बनी हादसे का खतरा, रामसा पीर की नेजा यात्रा से पहले व्यवस्था सुधारने की मांग

पाइपलाइन की खुदाई के बाद सड़क मरम्मत भूले जिम्मेदार, मिट्टी डालकर की खानापूर्ति

पिंडवाड़ा/नया सानवाड़ा। कस्बे के मेघवाल वास के नुक्कड़ पर पाइपलाइन दुरुस्त करने के लिए सड़क की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत करना जिम्मेदार भूल गए। खुदाई वाले हिस्से में महज मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई, जिससे सड़क अब उबड़-खाबड़ और असमतल हो गई है।
यह मार्ग विरोली गांव की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां दिनभर पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असमतल सड़क हादसे का कारण बन सकती है।


नेजा यात्रा से पहले व्यवस्था सुधारने की मांग
आगामी भाद्रपद शुक्ल नवमी को रामसा पीर की भव्य नेजा यात्रा आयोजित होने वाली है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के इस मार्ग से गुजरने की संभावना है। ऐसे में सड़क की मौजूदा स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यात्रा के दौरान आवागमन में परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
ग्रामीणों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क खोदना जरूरी था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में लाना भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। केवल मिट्टी डालकर सड़क छोड़ देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर सड़क की समुचित मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि नेजा यात्रा से पहले श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को राहत मिल सके तथा संभावित हादसे को टाला जा सके।

 

रिपोर्ट किशन माली

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट