शहर की सरकार के लिए सभी नागरिकों से मतदान की अपील की
भाजपा नेता तारा भंडारी ने 1980 के दशक के अपने वार्ड के लोगों से की मुलाकात

सिरोही। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सहित भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वो का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने वाली वयोवृद्ध वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती तारा भंडारी ने निकाय चुनाव में मतदाताओं से स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करके शहर के समग्र विकास के लिए नगर की भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

भाजपा के लोकेश खंडेलवाल के अनुसार जिले की वरिष्ठ भाजपा नेता तारा भंडारी जिन्होंने 1982 में पहली बार पार्षद का चुनाव जिस वार्ड से लड़ा और जीता जहां से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की उस अपने गृह आवास वाले क्षेत्र वर्तमान में वार्ड 17 में गुरुवार को पहुंचकर भाजपा पार्षद प्रत्याशी गौरव प्रजापत को आशीर्वाद प्रदान करते हुए वहां उपस्थित स्थानीय समर्थकों, मतदाताओं से रूबरू होकर आत्मीय मुलाकात की। इसी प्रकार इस वार्ड से लगते हुए वार्ड 21 के भाजपा प्रत्याशी सुनील गुप्ता और उनके परिजनों से भी भेंट करते हुए कहां की 80 के दशक में पार्टी के शुरुआती दिनों में मदन गुप्ता जो उनके साथ तात्कालीन पार्षद चुने गए उन दिनों का स्मरण करके कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और जनता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। इस मौके पर वार्ड 17 के प्रत्याशी के संदर्भ में कहा कि नाम गौरव है, हमारा कार्यकर्ता है, इसके पिताजी प्रदीप ने मेरे चुनाव में मेरे लिए काम किया था अब वार्ड के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के पक्ष में इन्हें आशीर्वाद देकर हमारा गौरव बढ़ाए। इस दौरान स्थानीय गलियों में मुलाकात के पुराने और सीनियर सिटीजन ने श्रीमती भंडारी से आत्मीय मुलाकात कर पुरानी स्मृतियों की याद को ताज किया।

इसी तरह उन्हीं के पुराने वार्ड का एक हिस्सा जो अब वार्ड 20 हो गया है वहां की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता पुरोहित के चुनाव कार्यालय में बैठकर स्थानीय वार्ड वासियों से रूबरू होकर सभी के हाल-चाल जाने और पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का अनुरोध किया। इसी तरह वार्ड संख्या 16 के प्रत्याशी मनीष प्रजापत, वार्ड संख्या 19 की प्रत्याशी संतोष छिपा तथा वार्ड संख्या 18 की भाजपा प्रत्याशी हेमलता रावल के वार्ड क्षेत्र में आमजन से रूबरू होकर सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की गुजारिश की। भंडारी का उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद रणछोड़ प्रजापत, प्रदीप प्रजापत, दिलीप ओझा, रणछोड़ पुरोहित ,लोकेश खंडेलवाल, जगदीश पुरोहित, मोतीलाल प्रजापत, कैलाश कंसारा, रामेश्वर कंसारा, हिम्मत छिपा, एडवोकेट सूर्यवीरसिंह सहित कई महिला कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट