विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

युवाओं पर नशे के प्रभाव और हमारी जिम्मेदारी पर व्याख्यान

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य पिंकी रांगेंय ने किया।

युवाओं पर नशे के प्रभाव और हमारी जिम्मेदारी पर व्याख्यान


आबूरोड, 24 अगस्त। राजकीय सेठ मंगल चंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय, आबूरोड में नई किरण नशा मुक्ति के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत “युवाओं पर नशे का प्रभाव और हमारी जिम्मेदारी” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. लोकेश कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को नशे के युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यक्तित्व एवं भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा अपने आसपास के युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हनुमत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की समस्या के प्रति जागरूकता समय की आवश्यकता है। नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना संयोजक श्री खेताराम घांची ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थी, शिक्षक, परिवार और समाज सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य पिंकी रांगेंय ने किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रो. डॉ. इंदु आसरी, डॉ. नथू लाल, डॉ. हीरालाल, सहायक आचार्य आसुराम देवासी, गौरीशंकर, धवल कुमार जोशी, भंवरलाल सोलंकी सहित महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट