चितरिया फली में फिर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, 225 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
दो मेडिकल टीमों ने 32 घरों का किया सर्वे, 148 ब्लड स्लाइड लीं; सभी मरीजों का मौके पर किया उपचार

चितरिया फली में फिर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, 225 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
दो मेडिकल टीमों ने 32 घरों का किया सर्वे, 148 ब्लड स्लाइड लीं; सभी मरीजों का मौके पर किया उपचार
सिरोही। पिंडवाड़ा ब्लॉक के भूला सेक्टर के कला महादेव खेड़ा गांव की चितरिया फली में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक बार फिर मौके पर पहुंचीं। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा एवं बीसीएमओ पिंडवाड़ा डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दो मेडिकल टीमों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे किया।

इस दौरान टीमों ने कुल 32 घरों का सर्वे कर वहां निवासरत 225 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान दो लोगों में बुखार, तीन लोगों में उल्टी-दस्त तथा नौ लोगों में फोड़े-फुंसी की शिकायत पाई गई। सभी मरीजों का मौके पर ही उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं मिला।

एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 148 ब्लड स्लाइड भी ली गईं। वहीं, पिछले दिन लिए गए सभी ब्लड स्लाइड की जांच रिपोर्ट मलेरिया निगेटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही हैं।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट