विज्ञापन संपर्क
♙
रविवार, 22 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

जनप्रतिनिधियों की बात सुननी भी पड़ेगी, शिकायतों का समाधान भी करना होगा : लोढ़ा

कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों एवं पार्टी प्रत्याशियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

जनप्रतिनिधियों की बात सुननी भी पड़ेगी, शिकायतों का समाधान भी करना होगा : लोढ़ा

जनप्रतिनिधियों की बात सुननी भी पड़ेगी, शिकायतों का समाधान भी करना होगा : लोढ़ा

कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों एवं पार्टी प्रत्याशियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

शिवगंज। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिकारियों को जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों की बात सुननी होगी और उनके माध्यम से सामने आने वाली समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान भी करना होगा। जनप्रतिनिधि चाहे सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, उसकी बात को गंभीरता से सुनना अधिकारियों का दायित्व है। शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है।

लोढ़ा रविवार शाम बजुरिया गार्डन में कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों एवं पार्टी के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्वाचित पार्षदों के साथ चुनाव में पराजित प्रत्याशियों से भी उनके वार्डों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली।

लोढ़ा ने कहा कि किसी वार्ड में बार-बार शिकायत के बावजूद भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो संबंधित जनप्रतिनिधि समस्या की तस्वीर लेकर उपखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराएं। इससे समस्याओं को अधिकारियों के संज्ञान में लाने और उनके समयबद्ध समाधान में मदद मिलेगी।

नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड गठित होने के बाद अब तक बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए जाने पर लोढ़ा ने पार्षदों को विशेष बैठक बुलाने की पहल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक तिहाई पार्षदों के हस्ताक्षर से पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की जाए। नियमानुसार सात दिवस के भीतर बैठक बुलाना आवश्यक होगा। उन्होंने सभी पार्षदों से एकजुट होकर शहर के विकास से जुड़े मुद्दे उठाने का आह्वान किया।

टूटी सड़कें, नालियां और स्ट्रीट लाइट बनी प्रमुख समस्या

बैठक में पार्षदों एवं प्रत्याशियों ने शहर की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों, सड़कों पर बहते गंदे पानी, सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा, स्ट्रीट लाइट, पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था तथा खुले बड़े नालों से उत्पन्न दुर्घटना के खतरे जैसी समस्याएं उठाईं। घरों के समीप से गुजर रहे बिजली के तारों को भी गंभीर समस्या बताया। लोढ़ा ने सभी समस्याओं को एकजुट होकर लिखित में प्रस्तुत करने तथा पार्षदों के सामूहिक प्रतिनिधिमंडल के रूप में पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर शीघ्र बोर्ड बैठक बुलाने की मांग करने की सलाह दी।

समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ हनवंत सिंह मेड़तिया, नरेश कुमार मीना, दिलीप जैसातर , मनोहर कुमावत,सोनिका मीणा, इंदर कुमार मीणा, सीता देवी, राम लाल चांवरिया, अर्जुन ग्वाला,मुकेश अग्रवाल,अब्बास अली,प्रकाश मीणा,कमला कुमावत,पोनी देवी, गणपत लाल,बनवारी लाल अग्रवाल,अंकित जैन,अरविंद कुमार हीरागर,मदन मेल,हितेश माली, सीमा माली, अल्पेश माली, नरेंद्र सिंह राणावत,नजमा सिलावट, रज्जाक भाई, जगवीर सिंह गोहिल, शर्मिला कुमारी, शंभु दस वैष्णव, कोमल परिहार,जैसा राम माली,सीमा माली,दलपत राज परमार, बबली देवी हीरागर, संगीता कुंवर, राजेंद्र सिंह,सुनीता अग्रवाल,जयंती लाल सोनी,पुष्पा कुमारी धोबी, राजेश कुमार सोनी के अलावा अन्य कांग्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट