विज्ञापन संपर्क
♙
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
राजनीति

आबूरोड होकर वाराणसी पहुंचेगी रेलगाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नई ट्रेन की सौगात,

आबूरोड होकर वाराणसी पहुंचेगी रेलगाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नई ट्रेन की सौगात, आबूरोड होकर वाराणसी पहुंचेगी रेलगाड़ी

साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, सिरोही जिले के यात्रियों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क

आबूरोड/सिरोही, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी शहर से देशवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन के शुरू होने से सिरोही जिले के यात्रियों को वाराणसी, काशी विश्वनाथ और प्रयागराज की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09405 साबरमती से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। आबूरोड में ठहराव होने से सिरोही जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

गौरतलब है कि साबरमती से वाराणसी के लिए आबूरोड होकर ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नई रेलगाड़ी की शुरुआत से क्षेत्रवासियों की यह मांग पूरी हुई है। ट्रेन की सौगात मिलने पर जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त भी जारी की। इससे देशभर के करोड़ों किसान लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, राज्यमंत्री प्रवीणभाई माली सहित गुजरात सरकार के मंत्रीगण एवं जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नई ट्रेन की शुरुआत से सिरोही जिले के यात्रियों को धार्मिक एवं अन्य यात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

संबंधित खबरें

Independence Day 2026: इस बार बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय समारोह, जानें किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी
राजनीति

Independence Day 2026: इस बार बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय समारोह, जानें किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। 18 साल बाद मेजबानी मिलने से बीकानेर को तिरंगे की थी...

सिरोही: लाखों रुपये ऐंठे, फिर भी कर दिया हुक्का-पानी बंद, सिरोही में पंचों के डर से देवासी परिवार ने छोड़ा गांव
राजनीति

सिरोही: लाखों रुपये ऐंठे, फिर भी कर दिया हुक्का-पानी बंद, सिरोही में पंचों के डर से देवासी परिवार ने छोड़ा गांव

Sirohi Social Boycott Dewasi Family Left Village: सिरोही जिले के मामावली गांव में देवासी समाज के एक परिवार को पंचों द्वारा लाखों रुपये लेने के बावजूद...

कमेंट