विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

ग्राम ऊड में नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित’’

60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत आज जिला सिरोही के चयनित ग्राम ऊड में जल देवी मंदिर के पास विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम ऊड में नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित’’

’ग्राम ऊड में नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित’’
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के निर्देशानुसार सचिव श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत आज जिला सिरोही के चयनित ग्राम ऊड में जल देवी मंदिर के पास विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव महोदया द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ’’विधिक जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, क्योंकि अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होने से व्यक्ति स्वयं को होने वाले अन्याय एवं शोषण से बचा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव का उद्देश्य विधिक सेवाओं एवं जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता से जोड़ना है।
सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि मेगा ड्राइव के अंतर्गत ’’नालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों’’ की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। शिविर में विशेष रूप से ’’नालसा शिक्षा, नालसा डॉन, नालसा संवाद, नालसा जागृति, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं संरक्षण, चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज एवं चाइल्ड फ्रेंडली, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता तथा अन्य विधिक सेवा योजनाओं’’ के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से ’’निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह’’ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा शिक्षा के महत्व के संबंध में भी जागरूक किया गया।
’विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश’
कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ऊड के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। उक्त नुक्कड़ नाटक विद्यालय के शिक्षक श्री इल्मुद्दीन द्वारा तैयार करवाया गया था। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सामाजिक एवं विधिक विषयों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की गई।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री डुंगाराम मेघवाल ग्राम सेवक श्री भरत कुमार नागर, एवं विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, प्राधिकरण स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को नालसा की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाते हुए विधिक सेवाओं का लाभ लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट