कैलाशनगर, सेऊड़ा व अखापुर में 20 साल बाद तालाब पूजन:सैकड़ों बहनों ने निभाई परंपरा, मेले जैसा रहा माहौल

सिरोही के कैलाशनगर, सेऊड़ा और अखापुर गांवों में 20 साल बाद तालाब पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बहनों ने एक साथ तालाब पूजन की परंपरा निभाई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इससे तालाब पर मेले जैसा माहौल बन गया। पूजन के दौरान बहनों ने पानी में उतरकर 'समंदर हिलोरने' की परंपरा का निर्वहन किया। भाई-बहनों ने एक-दूसरे को तालाब का पानी पिलाकर आपसी प्रेम और सुरक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने अपनी बहनों को चुनड़ी ओढ़ाकर सामग्री से गोद भराई की रस्म पूरी की। यह परंपरा उन बहनों के लिए भी निभाई गई जिनके सगे भाई नहीं थे; ऐसे में अन्य समाज के धर्म भाइयों ने रक्षासूत्र बांधकर उन्हें चुनड़ी ओढ़ाई। तालाब पूजन में कई ऐसी बहनें भी शामिल थीं, जिन्हें धर्म भाइयों ने चुनड़ी ओढ़ाई। भाइयों ने बहनों के उपवास का राशन भी पहुंचाया, जिससे बहनों ने अपना व्रत खोला। कैलाशनगर, सेऊड़ा और अखापुर की 500 से अधिक महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया। अलग-अलग गांवों और समाजों की महिलाएं सज-धजकर मंगल गीत गाती हुई तालाब पर पहुंचीं। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए।
स्रोत: Bhaskar
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट