विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

कस्तूरबा विद्यालय में गूंजी बाल संरक्षण की आवाज

बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

कस्तूरबा विद्यालय में गूंजी बाल संरक्षण की आवाज


आबूरोड। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, सिरोही के तत्वावधान में गठित टीम की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गिजरव, आबूरोड में किशोरियों के लिए बाल अधिकार, बाल संरक्षण सेवाओं एवं मनोसामाजिक परामर्श विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम, भिक्षावृत्ति रोकथाम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न बाल संरक्षण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में तत्काल उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं एवं अध्यापिकाओं को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। साथ ही बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बालक-बालिका के साथ समस्या, शोषण, हिंसा, बाल विवाह अथवा अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 100/112 तथा आवा हेल्पलाइन 18001027222 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती भावना, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के बाल अधिकार सहयोगी त्रिदेव वैष्णव, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक मनोहर सिंह, परामर्शदाता प्रिंस सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच वर्कर दिलीप धवल, जन चेतना संस्थान की प्रतिनिधि श्रीमती लक्ष्मी सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट