विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

मोना कॉलोनीवासियों ने सड़क की मांग पूरी होने पर राज्यमंत्री देवासी का किया स्वागत

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

मोना कॉलोनीवासियों ने सड़क की मांग पूरी होने पर राज्यमंत्री देवासी का किया स्वागत

सिरोही, 19 अगस्त। मोना कॉलोनी के निवासियों ने वर्षों से लंबित सड़क की मांग पूरी होने पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद लुम्बाराम चौधरी एवं जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित का भी माला पहनाकर स्वागत किया।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से मोना कॉलोनीवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे सदैव जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

इस दौरान नगर मंडल की ओर से सिरोही स्थित प्राचीन पीश्वनिया महादेव मंदिर में भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, पुराने भवन स्कूल में टिन शेड निर्माण के लिए 8 लाख रुपये तथा हाउसिंग बोर्ड में संचालित माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के शौचालय निर्माण के लिए 3.72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाने पर राज्यमंत्री देवासी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, जिला कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड़ा, मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, महामंत्री प्रकाश पटेल, राजेन्द्र सिंह चौहान, ललित प्रजापत, लुम्बाराम राणा, रामलाल मेघवाल, बाबूलाल सगरवंशी, महेंद्र माली, गोविंद सैनी, गोविंद माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट