राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल: पूरे सितंबर चलेगा ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान
डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के लिए गांवों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचाएगी जागरूकता
जयपुर। राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने बड़ा जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। पूरे सितंबर महीने को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर शुरू किए गए इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन लोन, सोशल मीडिया प्रोफाइल हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना है।
अभियान के लिए राज्य स्तर पर पुलिस अधीक्षक-1 (R4C) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान
साइबर अपराधी अक्सर वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट तथा निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निशाना बनाते हैं। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी पेंशन विभाग के साथ मिलकर वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचने की जानकारी देंगे।
गांवों तक पहुंचेगी पुलिस
अभियान केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। पंचायती राज और डाक विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी, सेमिनार तथा प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, वीडियो संदेश और जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे।
पुलिस ने लोगों से किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम कार्ड या यूपीआई पिन की जानकारी नहीं देने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट