रक्षा अभियान के तहत मनोरा विद्यालय में 121 राखियां सैनिकों के नाम बुक
पहल का उद्देश्य देश के सैनिकों तक राखी पहुंचाकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना है

मनोरा। राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, मनोरा में भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाए जा रहे रक्षा अभियान के तहत देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 121 राखियां बुक करवाई गईं।
इस अभियान में “श्री आशापुरा कृपा” नाम से मंडवारिया के भामाशाह द्वारा 50 राखियों के बुकिंग का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डाक विभाग के कर्मचारी कल्पेश सैन, शिवपाल सिंह, धवल कुमार एवं किरण कुमार ,भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से माधुरामजी, सुरेंद्र सिंहजी, संतोष कुमावत, सपना मीणा, पिंकी सहगल, विमला एवं नरपत सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा तथा विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा
डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य देश के सैनिकों तक राखी पहुंचाकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना है। विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सैनिकों के सम्मान का संदेश दिया।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट