विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजनीति

सिरोही में विवादित भूमि पर फहराया तिरंगा:भाजपा नेता ने राष्ट्रगान भी गाया, 10 साल से अटका है भाजपा कार्यालय निर्माण

सिरोही में विवादित भूमि पर फहराया तिरंगा:भाजपा नेता ने राष्ट्रगान भी गाया, 10 साल से अटका है भाजपा कार्यालय निर्माण
स्वतंत्रता दिवस पर सिरोही में प्रस्तावित भाजपा कार्यालय की भूमि एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। अंबेडकर सर्किल के पास स्थित इस भूखंड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह चौहान ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान किया। वीरेंद्र सिंह चौहान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह भूमि भाजपा के लिए केवल एक संपत्ति नहीं, बल्कि संगठन के संकल्प, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। 2016 में कराई थी रजिस्ट्री चौहान ने अपनी पोस्ट में बताया कि वर्ष 2016 में नगर परिषद से भाजपा कार्यालय के लिए डीएलसी दर पर 1 करोड़ 36 लाख रुपए जमा कराकर विधिवत रजिस्ट्री कराई गई थी। इसके बाद भूमि का कब्जा भी प्राप्त कर लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि समय के साथ ब्याज और अन्य वित्तीय भार जोड़ने पर इस भूमि में संगठन का कुल निवेश लगभग 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वीरेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस भूमि को विवादों में उलझाया गया, जिसके कारण भाजपा कार्यालय के निर्माण में बाधा आई। यही वजह है कि वर्षों बाद भी इस भूखंड पर भाजपा कार्यालय का भवन नहीं बन सका है। कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप चौहान ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इसी भूमि पर तिरंगा फहराना उनके लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण था। जिस भूमि को भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए संगठन ने विधिवत प्राप्त किया था, उसी स्थान पर राष्ट्रध्वज फहराना संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है। चौहान ने कहा, “परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, राष्ट्र और संगठन के प्रति हमारा संकल्प अडिग है।” हालांकि, भाजपा कार्यालय की इस जमीन को लेकर विवाद और न्यायालय में चल रहे मामलों के कारण लगभग एक दशक से निर्माण कार्य अटका हुआ है। स्वतंत्रता दिवस पर इस भूमि पर तिरंगा फहराए जाने से एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर भाजपा कार्यालय का निर्माण कब शुरू होगा।

स्रोत: Bhaskar

संबंधित खबरें

Independence Day 2026: इस बार बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय समारोह, जानें किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी
राजनीति

Independence Day 2026: इस बार बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय समारोह, जानें किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। 18 साल बाद मेजबानी मिलने से बीकानेर को तिरंगे की थी...

सिरोही: लाखों रुपये ऐंठे, फिर भी कर दिया हुक्का-पानी बंद, सिरोही में पंचों के डर से देवासी परिवार ने छोड़ा गांव
राजनीति

सिरोही: लाखों रुपये ऐंठे, फिर भी कर दिया हुक्का-पानी बंद, सिरोही में पंचों के डर से देवासी परिवार ने छोड़ा गांव

Sirohi Social Boycott Dewasi Family Left Village: सिरोही जिले के मामावली गांव में देवासी समाज के एक परिवार को पंचों द्वारा लाखों रुपये लेने के बावजूद...

कमेंट