स्वस्थ बालिका, सशक्त सिरोही, 1705 बालिकाओं से शुरुआत

सिरोही | जिले की किशोर बालिकाओं को एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रोशनी अभियान शुरू किया। लक्ष्य बालिकाओं के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार करना है। बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। अभियान का उद्देश्य रखा गया है एनीमिया मुक्त सिरोही, स्वस्थ बालिका, सशक्त सिरोही। जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास में कार्यक्रम हुआ। कलेक्टर ने मां सरस्वती का पूजन किया। अभियान की शुरुआत की व विशेष लोगो का विमोचन किया। महिला अधिकारिता विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। अभियान केवल दवा बांटने तक सीमित नहीं रहेगा। बालिकाओं के स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग होगी। जीवनशैली में बदलाव पर काम होगा। हर बालिका का व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज होगा। हर महीने हीमोग्लोबिन की जांच होगी। जिन बालिकाओं के हीमोग्लोबिन में अच्छा सुधार होगा, उन्हें रोशनी एम्बेसडर बनाया जाएगा। स्वच्छता बनाए रखने के सुझाव दिए : सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा, खून की कमी से पढ़ाई में एकाग्रता घटती है, थकान बढ़ती है। उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर नियमित आयरन की गोलियां खाने की बात कही। स्वच्छता बनाए रखने के सुझाव दिए। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग के 19 बालिका छात्रावासों में रहने वाली 1,705 बालिकाएं शामिल होंगी।
स्रोत: Bhaskar
संबंधित खबरें

ब्रह्माकुमारीज़ 21-25 अगस्त तक चलाएगी रक्तदान महाअभियान:दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर भारत-नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त का लक्ष्य
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का समाजसेवा प्रभाग पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस 25 अगस्त (विश्व बंधुत्व दिवस) के...

सिरोही पीएम श्री बालिका स्कूल में 52 लाख के कार्य:टीन शेड, योग लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और बाल वाटिका का हुआ उद्घाटन
सिरोही पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को 52 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें विधायक मद से 12 लाख रुपए क...
कमेंट