विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
स्वास्थ्य

ब्रह्माकुमारीज़ 21-25 अगस्त तक चलाएगी रक्तदान महाअभियान:दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर भारत-नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त का लक्ष्य

ब्रह्माकुमारीज़ 21-25 अगस्त तक चलाएगी रक्तदान महाअभियान:दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर भारत-नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त का लक्ष्य
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का समाजसेवा प्रभाग पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस 25 अगस्त (विश्व बंधुत्व दिवस) के उपलक्ष्य में 21 से 25 अगस्त तक भारत और नेपाल में पांच दिवसीय विशाल रक्तदान महाअभियान चलाएगा। अभियान में एक लाख यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। देशभर में स्थित संस्थान के छह हजार से अधिक सेवाकेंद्रों के साथ सरकारी-निजी अस्पतालों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। छह हजार से अधिक सेवाकेंद्रों पर आयोजन महाअभियान के तहत देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों, सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा समाजसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में भी हर वर्ष की तरह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। गुरुग्राम में हुआ राष्ट्रीय शुभारंभ अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 8 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ओआरसी गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में किया। समाजसेवा प्रभाग ने वर्ष 2025 में भी भारत और नेपाल में रक्तदान अभियान चलाया था, जिसमें 88,378 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। सरकारी और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग समाजसेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई ने बताया कि अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, जिला सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल, लायंस क्लब, आईएसबीटीआई सहित अनेक सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। गूगल मैप से होगी शिविरों की मॉनिटरिंग अभियान के दौरान प्रत्येक रक्तदाता का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। सभी रक्तदान शिविरों की मॉनिटरिंग गूगल मैप के जरिए की जाएगी। इसमें रक्तदान स्थल, दिनांक, रक्तदाता का नाम, समय, रक्तदाताओं की संख्या और सहयोगी संस्थाओं के नाम सहित संपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। दुर्घटना से प्रसूति तक रक्त की जरूरत देश में प्रतिदिन हजारों मरीज समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर परिस्थितियों का सामना करते हैं। दुर्घटनाओं, प्रसूति, थैलेसीमिया, कैंसर, बड़ी शल्य चिकित्सा और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की निरंतर आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का महत्वपूर्ण मानवीय कर्तव्य है। विश्व बंधुत्व की भावना से जुड़ा अभियान ब्रह्माकुमारीज़ का यह अभियान जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और विचारधारा से ऊपर उठकर पूरे मानव समाज को एक विश्व परिवार मानने के आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर आधारित है। दादी प्रकाशमणि ने जीवनभर विश्व शांति, विश्व बंधुत्व, प्रेम, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान जैसा सेवा कार्य उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि माना जा रहा है। 2025 में बना था रिकॉर्ड वर्ष 2025 में आयोजित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत भारत और नेपाल में हजारों रक्तदान शिविर लगाए गए थे। इनमें 88,378 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। इस ऐतिहासिक सेवा उपलब्धि को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया था। इस वर्ष अभियान का उद्देश्य इसे और व्यापक जनआंदोलन बनाना, अधिक से अधिक लोगों तक रक्तदान का संदेश पहुंचाना और पिछले वर्ष के रिकॉर्ड से आगे बढ़ते हुए लाखों लोगों को इससे जोड़ना है।

स्रोत: Bhaskar

संबंधित खबरें

स्वस्थ बालिका, सशक्त सिरोही, 1705 बालिकाओं से शुरुआत
स्वास्थ्य

स्वस्थ बालिका, सशक्त सिरोही, 1705 बालिकाओं से शुरुआत

सिरोही | जिले की किशोर बालिकाओं को एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रोशनी अभियान शुरू किया। लक्ष्य बालिकाओं के हीमो...

सिरोही पीएम श्री बालिका स्कूल में 52 लाख के कार्य:टीन शेड, योग लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और बाल वाटिका का हुआ उद्घाटन
स्वास्थ्य

सिरोही पीएम श्री बालिका स्कूल में 52 लाख के कार्य:टीन शेड, योग लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और बाल वाटिका का हुआ उद्घाटन

सिरोही पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को 52 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें विधायक मद से 12 लाख रुपए क...

कमेंट