विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

सिरोही जिले में खुलेंगे 5,100 हनुमान चालीसा केंद्र : माला बहन

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

सिरोही जिले में खुलेंगे 5,100 हनुमान चालीसा केंद्र : माला बहन

सिरोही। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संगठन के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की केंद्रीय मंत्री माला बहन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
माला बहन ने कहा कि राजस्थान महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे वीरों की धरती है। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक समरसता स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने घोषणा की कि सिरोही जिले में 5,100 हनुमान चालीसा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को संगठित करने का कार्य किया जाएगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरू ने कहा कि संगठन हिन्दू बहनों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों में सिरोही जिले में आठ हिन्दू बहनों को कथित लव जिहाद के मामलों से सुरक्षित निकालकर उनके माता-पिता को सौंपने में संगठन ने सहयोग किया। उन्होंने गौ रक्षा के लिए समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के इतिहास से जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप, झांसी की रानी और स्वामी विवेकानंद सहित महापुरुषों एवं वीर योद्धाओं की जीवनी पढ़नी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित रहे। उन्होंने बताया कि जोधपुर प्रांत के 20 जिलों में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए हैं। साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के उद्देश्य से राजस्थान में एक लाख हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने गांव-गांव में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं हनुमान चालीसा केंद्रों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की बात कही। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री नरेश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा संगठन में नए दायित्वों की घोषणाएं कीं।
ये रहे उपस्थित:
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर चौधरी, तेज सिंह राठौड़, गोविन्द सिंह डाबी, जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, जिला महामंत्री नरेश अग्रवाल, विक्रम रावल, मनोज सिंघल, अतुल रावल, भावेश आर्य, माधु सिंह देवड़ा, मनीष वाल्मीकि, रामलाल देवासी, कुलदीप राजगुरू, मयंक राजपुरोहित, कमलेश माली, गणपत सिंह, रवि सिंदल, वनराज सिंह, आरसीपी वंश राजपुरोहित, चुनीलाल, गणेश मीणा, इंद्रजीत मेघवाल, सवाराम, भकाराम चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट