विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

उजास अभियान के तहत हो रहा कक्षाओं का संचालन

शिवगंज ब्लॉक के उथमण गांव में वीबीजीरामजी कार्य स्थल पर उजास अभियान संबंधित कक्षा का अवलोकन ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार द्वारा किया गया।

उजास अभियान के तहत हो रहा कक्षाओं का संचालन

सिरोही, 21 अगस्त। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में संचालित उजास कार्यक्रम के तहत वीबीजीरामजी कार्यस्थल पर असाक्षर मजदूरों को बुनियादी साक्षरता एवं हस्ताक्षर करने सीखने संबंधी कक्षाओं का संचालन वीबीजीरामजी मेट द्वारा प्रतिदिन 30 मिनट   किया जा रहा है जिसकी संबंधित अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में शिवगंज ब्लॉक के उथमण गांव में वीबीजीरामजी कार्य स्थल पर उजास अभियान संबंधित कक्षा का अवलोकन ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार द्वारा किया गया।

जिला कलेक्टर तोमर के नवाचार उजास अभियान “म्हारो हस्ताक्षर म्हारी पहचान“ की थीम पर संचालित है जिसका प्रमुख उद्देश्य असाक्षरों को हस्ताक्षर करना सिखाना एवं बुनियादी साक्षरता के साथ साथ दैनिक जीवन से जुड़ी बातों की जानकारी देकर उनको जागरूक करना एवं उनका जीवन सुगम बनाना है। कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग जिला साक्षरता अधिकारी रामचन्द्र रावल एवं सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश राजपुरोहित द्वारा की जा रही हैं।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट