विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

वराडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतिभावान विद्यार्थियों को बांटे 1.11 लाख से अधिक के नकद पुरस्कार

वराडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


वराडा। वराडा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। वराडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पीईईओ) परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को भामाशाहों की ओर से 1.11 लाख रुपये से अधिक की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार जेठाजी माली रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रशासक तगाराम हीरागर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीसिंह परबतसिंह देवड़ा एवं अर्जुन कुमार रूपाजी लोहार मौजूद रहे। पीईईओ भंवरलाल पुरोहित का भी सानिध्य रहा।
प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण के बाद प्रदीप सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पीटी परेड आयोजित हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया।
भामाशाहों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
विद्यालय के मीडिया एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष कक्षा 5वीं से 12वीं तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी कक्षा में प्राप्त स्थान के आधार पर भामाशाहों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस वर्ष भी भामाशाहों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए 1.11 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि वितरित की।
जय हनुमान स्कॉलरशिप के तहत 6,000 रुपये, अचलमल तातेड़ शाह की ओर से 12,000 रुपये, श्रीमती कमलादेवी गोकुलचंद अग्रवाल परिवार की ओर से 42,000 रुपये, मीठालाल कपूरचंद भंडारी की ओर से 34,100 रुपये, प्रधानाचार्य भंवरलाल पुरोहित की ओर से 5,000 रुपये, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के तहत संजय शर्मा की ओर से 4,500 रुपये, विमलादेवी प्रतापजी लोहार की ओर से 5,200 रुपये तथा अध्यापक भरतकुमार पुरोहित की ओर से 1,100 रुपये की राशि प्रदान की गई।
इसके अलावा भामाशाह छगनलाल केसाजी की ओर से विद्यार्थियों को गिफ्ट हैम्पर तथा देसाजी वनाजी लोहार की ओर से 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अभिनंदन प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अर्जुन कुमार रूपाजी लोहार की ओर से इस वर्ष 230 प्रतिभागियों को टिफिन बॉक्स भी वितरित किए गए।
आठ वर्षों से फाइव स्टार रैंकिंग में अग्रणी
विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया गया कि विषयाध्यापकों की पूरे सत्र की मेहनत, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग तथा विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई के चलते राउमावि वराडा पिछले आठ वर्षों से शिक्षा विभाग की फाइव स्टार रैंकिंग में जिले का एकमात्र विद्यालय है, जो लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है।
इस वर्ष भी विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों को दी गई प्रोत्साहन राशि को उनकी मेहनत का प्रतिफल बताते हुए विद्यालय परिवार ने सभी ग्रामवासियों एवं भामाशाहों का आभार जताया।
कार्यक्रम के समापन पर दिनेश कुमार जेठाजी माली एवं मोतीसिंह परबतसिंह की ओर से हनुमानजी परिसर में सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक गोवाराम मेघवाल, नरेश कुमार आर्य एवं अध्यापक संजय शर्मा ने किया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

वराडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
वराडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट