विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

वराडा राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां

छात्राओं ने जवानों के नाम भेजी राखियां

वराडा राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां

वराडा के राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने भेजी राखियां।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 वीं की छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए उनकी देश के प्रति रक्षा के भाव के प्रति भारतीय डाक विभाग की अनूठी पहल एक राखी देश के वीर जवान के नाम के तहत स्वप्रेरणा द्वारा राखियां भेजी गई,इस अवसर पर विद्यालय के  प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने सैनिकों के त्याग,देशप्रेम व समर्पण के प्रति अपना आभार कर उनके निश्चल योगदान की सराहना की,विद्यालय के प्राध्यापक रमेश कुमार ने अपने सन्देश में कहा कि इस पहल का उद्देश्य सैनिकों के प्रति देश की बहनों का अटूट प्यार व सम्मान प्रकट करना है उन्होंने आगे कहा कि सीमा पर  डटे सैनिकों के बलिदान के कारण ही हम अपने देश मे सुरक्षित है और सभी पर्वो को बिना किसी भय से मना रहे है।
कार्यक्रम के दौरान उपप्राचार्य गोवाराम मेघवाल, लक्ष्मण कुमार,नरेश कुमार, जोगेंद्र कुमार,महेंद्र सिंह,उमेश कुमार,गिरीश कुमार,डाक विभाग के शिवपाल सिंह,अमित पुरोहित, कल्पेश सैन,धवल कुमार सहित प्रेरणा, रुचिका, पार्वती, वसन्ती,अंजली,रिंका,चंचल,पूजा, पूनम उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट