शिवगंज में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
शिवगंज के वीर हनुमान होटल पर आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

सिरोही, 13 अगस्त। अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शिवगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद की है। मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर नमित मेहता एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन-जोधपुर सीमा कविया के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी सिरोही गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल सिरोही जगदीश राम विश्नोई के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक वृत सिरोही जय नारायण विक्रम सिंह ने 12 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर रीको एरिया शिवगंज स्थित वीर हनुमान होटल पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पारसमल माली पुत्र धर्माराम माली के कब्जे वाले होटल से कुल 17 गत्ता कार्टूनों में रखी विभिन्न प्रकार की मदिरा बरामद की गई। बरामद सामग्री में 191 पव्वे अंग्रेजी मदिरा (180 एमएल प्रत्येक), 96 बोतल बीयर (650 एमएल प्रत्येक), 8 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर (500 एमएल प्रत्येक), 13 बोतल किंगफिशर स्मूथ बीयर (330 एमएल प्रत्येक), 5 बोतल बकार्डी क्रैनबेरी (275 एमएल प्रत्येक), 94 पव्वे आरएमएल (180 एमएल प्रत्येक) तथा 88 पव्वे देशी मदिरा (180 एमएल प्रत्येक) शामिल हैं।
आबकारी विभाग ने मामले में महत्वपूर्ण श्रेणी का अभियोग दर्ज करते हुए आरोपी पारसमल माली को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19(4)/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट