18 नगर निकायों की ईवीएम मशीनों की हुई कमीशनिंग
पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव कार्य निष्पादित करें- जिला निर्वाचन अधिकारी

जयपुर 06 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव के अंतर्गत जयपुर जिले की दो नगर परिषद् चौमू व शाहपुरा तथा 16 नगर पालिकाओं दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली एवं कालाडेरा के लिए 9 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम कमीशनिंग का कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की निगरानी में भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज में रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिसर का निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान चुनाव संबंधी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके एवं सुचारू रूप से निष्पादित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, उक्त नगर निकायों के रिटर्निंग अधिकारी सहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट