जिले में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वाधीनता दिवस
जिला स्तरीय समारोह में राज्यमंत्री देवासी ने किया ध्वजारोहण

सिरोही 15 अगस्त। जिले में शनिवार को 80 वां स्वाधीनता दिवस अरविंद पैवेलियन में विविध प्रकार के देश भक्ति पूर्ण रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षाेल्लास से मनाया गया।
अरविंद पैवेलियन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय गीत के गायन के बाद राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में राज्यमंत्री देवासी ने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी साथ ही देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा राज्य के मुख्यमंत्री मजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान की दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आबू पर्वत का नाम आबूराज किये जाने पर खुशी वक्त की। उन्होनें सभी से राजस्थान को समृद्ध और आपणो अग्रणी राजस्थान बनाने के लिए कौशल और उद्यम के साथ सहभागिता निभाने की बात कही। उन्होंने इस दौरान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान तथा ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर में विभिन्न कार्यों के बारे में बताते हुए जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों से भी अवगत करवाया।
मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र दल, राजस्थान पुलिस पुरुष एवं महिला, गृह रक्षक दल. सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राबाउमावि सिरोही, हिंदूस्तान स्काउट एवं गाईड, सेंटपॉल विद्यालय , आदर्श विद्या मंदिर तथा अजीत विद्या मंदिर, इम्मानुअल मिशन व सेंट जे.के.डी स्कूल के छात्र-छात्राओं की टुकडियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ राजेश गोयल ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
समारोह में राज्यमंत्रीदेवासी सहित अतिथियों ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन पीटी में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए प्रथम महात्मा गांधी राउमावि पुराना भवन सिरोही , द्वितीय स्थान राजकीय विशिष्ट पूर्व उमावि सिरोही एवं तृतीय स्थान एनएसपी स्कूल सिरोही ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सामूहिक परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान अजीत विद्या मंदिर स्कूल छात्र , द्वितीय स्थान अजीत विद्या मंदिर छात्रा एवं तृतीय स्थान सीनियर डिविजन एनसीसी कॉलेज रही उन्हें मुख्य अतिथियों द्धारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मतदान जागरूकता के सम्बन्ध में भी शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं राष्ट्रगीत एवं गान प्रस्तुत किया गया। समारोह में मंच संचालन राकेश पुरोहित व प्रतिभा आर्य के द्वारा किया गया।
सांसद कोटे से दिव्यांग गिरधारीलाल सेन को अतिथियों द्वारा स्कूटी सौंपी गई। स्कूटी प्राप्त कर दिव्यांग के चेहरे पर खुशी आ गई और उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह,उप वन सरंक्षक अजित उचोई , मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा, आबूपर्वत उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया, अति. पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह, डॉ रक्षा भंडारी,प्रधान हंसमुख कुमार, गणपतसिंह, विरेन्द्र सिंह चौहान, ताराराम माली, गोपाल माली,बाबूसिंह, चिराग रावल, रोहित खत्री, हेमलता पुरोहित, भूपेन्द्र देवासी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री देवासी ने शहर में अंबेडकर सर्किल स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं शहीद स्मारक पर भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्ऱद्धांजलि दी गई।
फोटो गैलरी
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।




कमेंट