जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित
सीओ द्वारा पाईप लाईन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को तुरन्त प्रभाव से दुरूस्त करने के निर्देश भी दिये

सिरोही, 11 सितम्बर। जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 36वीं मासिक बैठक जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिसमें पूर्व बैठक कार्यवाही विवरण एवं पालना रिपोर्ट से अधीक्षण अभियंता, जन स्वा.अभि.विभाग, वृत सिरोही द्वारा अवगत करवाया गया जिले में कुल 470 ग्रामों में से 330 ग्राम अन्य वृहद परियोजना 100 वृहद परियोजना 36 ग्राम नॉन फिजिबल एवं 4 ग्राम अन्य योजना से लाभान्वित है। वर्तमान में जिले में कुल 1,87110 घरों की संख्या है, जिनमें से वर्तमान में 109373 जल संबंध जारी किये जा चुके है, ओटीएमपी के अन्तर्गत आवंटित 11500 एफएचटीसी का लक्ष्य आवंटन किया गया है, अध्यक्ष द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समीक्षा एवं जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यो की प्रगति बढ़ाने शेष रहे जल संबंधों को समयबद्ध तरिके से पूर्ण करने एवं फिल्ड अभियंताओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
सीओ द्वारा पाईप लाईन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को तुरन्त प्रभाव से दुरूस्त करने के निर्देश भी दिये गये एवं जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पूर्ण योजनाओं के अनुरक्षण एवं मरम्मत के लिए विभागीय नियमानुसार अनुरक्षण एवं मरम्मत के व्यय का विवरण अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग मय विभागीय अभियंता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट