नगर निकाय चुनावी संकल्प पत्र जारी किया
विकास और सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

सिरोही 5 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर सिरोही के विकास का विस्तृत विजन जनता के सामने रखा। भाजपा ने संकल्प पत्र में सडक, सफाई, पेयजल, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और आधुनिक शहरी सुविधाओं को प्रमुखता दी है। संकल्प पत्र जारी करने के अवसर पर प्रभारी मंत्री के के विश्नोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी भाजपा के निकाय चुनाव संभाग सह प्रभारी हेमराज मीणा, जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी, महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, जिला प्रवक्ता गोपाल माली, वरिष्ठ नेता बाबूलाल मीणा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री के के विश्नोई व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र महज चुनावी घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि सिरोही के सुनियोजित, समग्र और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य ऐसा सिरोही बनाना है, जहां बेहतर सडकें, स्वच्छ वातावरण, सुचारू यातायात, पर्याप्त पार्किंग, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास नीति में 'वार्ड ही विकास का आधार' रहेगा तथा प्रत्येक वार्ड में सडक, पानी, बिजली, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही राजस्थान का महत्वपूर्ण पर्यटन, सांस्कृक्तिक और ऐतिहासिक शहर है। इसलिए विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें शहर की विरासत सुरक्षित रहे और आधुनिक जरूरतों को भी पूरा किया जा सके।
स्मार्ट ट्रैफिक, सीसीटीवी और पार्किंग पर विशेष जोर
भाजपा के संकल्प पत्र में प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था विकसित करने, ट्रैफिक एवं पार्किंग नीति तैयार करने तथा नए पार्किंग स्थलों के विकास पर जोर दिया गया है। बिजली की लाइनों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने, रिंग रोड के विकास तथा सडक निर्माण और मरम्मत के दौरान बार-बार होने वाली अनावश्यक खुदाई को रोकने की दिशा में भी काम करने का संकल्प लिया गया है। भाजपा ने कचरा
मुक्त शहर, कचरा संग्रहण वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था, बेहतर सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइट, नगर वन, वाटिकाओं और स्मृति वन जैसी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग, प्रभावी जल प्रबंधन, संकल्प पत्र में युवाओं के लिए अटल रोजगार मेले, भाजपा ने कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और शहर में नई आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का भी विजन रखा है।
स्वास्थ्य, खेल और आवास सुविधाओं पर भी फोकस
जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि शहर में वॉकिंग एवं साइकिल ट्रैक, ओपन जिम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का प्रभावी क्रियान्वयन कर जरूरतमंद परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है।
जिला प्रवक्ता गोपाल माली ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस बोर्ड ने सिरोही नगर परिषद में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर था कांग्रेस बोर्ड में सड़क, सीवरेज, सफाई जैसी व्यवस्था की बदहाली से सिरोही की जनता त्रस्त थी और भाजपा बोर्ड बनाने का अभी जनता ने मन बना लिया है और विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़े।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट