दिलीप पटेल सिरोही बने Welcare Overseas Group के Executive Director – Rajasthan
युवाओं को विदेश में शिक्षा एवं करियर के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

सिरोही। राजस्थान के युवाओं को विदेश में शिक्षा एवं करियर के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिलीप पटेल सिरोही को Welcare Overseas Group, Bengaluru द्वारा Executive Director – Rajasthan State नियुक्त किया गया है।
15 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दिलीप पटेल राजस्थान में संस्था के संचालन के विस्तार, मजबूत साझेदारियां विकसित करने तथा विदेश में शिक्षा एवं करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस नई जिम्मेदारी को लेकर दिलीप पटेल ने कहा कि उनका प्रमुख प्रयास राजस्थान के युवाओं तक विदेश में शिक्षा और रोजगार से जुड़े सही अवसरों एवं विश्वसनीय मार्गदर्शन को पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि “युवा आगे बढ़ेंगे, तभी राजस्थान आगे बढ़ेगा।”
Welcare Overseas Group की ओर से भी विश्वास जताया गया है कि दिलीप पटेल के नेतृत्व, विजन और समर्पण से राजस्थान में संस्था की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और अधिक से अधिक युवाओं को वैश्विक शिक्षा एवं करियर के अवसरों से जोड़ा जा सकेगा।
दिलीप पटेल सिरोही ने इस नई जिम्मेदारी के लिए Welcare Overseas Group के प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें सही दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
संबंधित खबरें

23 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) की जिला कार्यकारिणी ने कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कले...

विधायक गरासिया ने जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं से की आत्मीय मुलाकात, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश
मुख्यालय स्थित राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सिरोही की छात्राओं द्वारा भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर जिला कलेक्टर रोहिताशसिंह तोमर से मुलाकात क...

नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,
नगर परिषद सिरोही द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत “हर घर चार डस्टबिन, हर मोहल्ला स्वच्छ मोहल्ला” अभियान के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को डस्टबिन एवं कचरा स...
कमेंट