विधायक गरासिया ने जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं से की आत्मीय मुलाकात, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश
विधायक ने खुद स्टोर रूम में जाकर जांची खाद्य सामग्री, 'पहल' ग्रुप बालिकाओं को देगा खेल सामग्री

पिंडवाड़ा। मुख्यालय स्थित राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सिरोही की छात्राओं द्वारा भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर जिला कलेक्टर रोहिताशसिंह तोमर से मुलाकात के बाद, पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया ने मंगलवार को छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। विधायक गरासिया ने आदिवासी बालिकाओं से बेहद स्नेह और आत्मीयता के साथ संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD) द्वारा निर्धारित आवास, भोजन व शिक्षा के मापदंडों का जायजा लिया।
संवाद के दौरान बालिकाओं ने विधायक को खुलकर अपनी समस्याएं बताईं। छात्राओं ने अवगत कराया कि छात्रावास में पुराना व घटिया राशन दिया जा रहा था तथा पूर्व वार्डन का व्यवहार भी उनके प्रति ठीक नहीं था। इस पर विधायक गरासिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद भोजनशाला और स्टोर रूम का सघन निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा।
नवनियुक्त वार्डन को कड़े निर्देश :
विधायक समाराम गरासिया ने मौके पर ही मौजूद नवनियुक्त वार्डन आरती गरासिया को साफ शब्दों में हिदायत दी कि बालिकाओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में तुरंत सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की बेटियों के स्वास्थ्य और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा। विधायक ने वार्डन को बालिकाओं के साथ प्रेम और आदरपूर्वक व्यवहार करने के आवश्यक निर्देश दिए तथा कहा कि वे इस पूरे मामले के स्थाई समाधान के लिए शीघ्र ही परियोजना अधिकारी (टीएडी) से मुलाकात करेंगे।

'पहल' ग्रुप कराएगा खेल सामग्री उपलब्ध :
निरीक्षण के दौरान जब विधायक ने छात्राओं से पूछा कि "बेटियों, तुम्हें और किस चीज की जरूरत है?", तो बालिकाओं ने खेल सामग्री उपलब्ध कराने की इच्छा जताई। इस पर विधायक के साथ मौजूद जिला सतर्कता समिति सदस्य महिपाल चारण एवं सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खंडेलवाल ने अपनी सामाजिक सेवा संस्था सोशल व्हाट्सएप ग्रुप "पहल" की ओर से छात्रावास की बालिकाओं को तुरंत खेल सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस संवेदनशील और प्रेरक मुलाकात के दौरान विधायक ने बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आरआई बदाराम, क्षेत्र के पटवारी सहित छात्रावास स्टाफ उपस्थित रहे।
फोटो गैलरी
संबंधित खबरें

दिलीप पटेल सिरोही बने Welcare Overseas Group के Executive Director – Rajasthan
15 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दिलीप पटेल राजस्थान में संस्था के संचालन के विस्तार, मजबूत साझेदारियां विकसित करने तथा विदेश में शिक्षा...

23 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) की जिला कार्यकारिणी ने कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कले...

नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,
नगर परिषद सिरोही द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत “हर घर चार डस्टबिन, हर मोहल्ला स्वच्छ मोहल्ला” अभियान के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को डस्टबिन एवं कचरा स...


कमेंट