विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
ताज़ा खबर

नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,

हर मोहल्ला स्वच्छ मोहल्ला” अभियान का शुभारंभ

नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,

सिरोही। नगर परिषद सिरोही द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत “हर घर चार डस्टबिन, हर मोहल्ला स्वच्छ मोहल्ला” अभियान के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को डस्टबिन एवं कचरा संग्रहण हेतु ठेला वितरित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुंबाराम चौधरी के आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सिरोही के आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी बीपीएल परिवारों को चार डस्टबिन एवं एक जूट का ठेला वितरित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य घर-घर कचरे का उचित पृथक्करण एवं संग्रहण सुनिश्चित करना तथा बीपीएल परिवारों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छ सिरोही के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शहरवासियों से सिरोही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर का विकास तभी सार्थक है, जब विकास के साथ-साथ स्वच्छता में भी सिरोही अग्रणी रहे।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने नगर परिषद सिरोही की इस पहल की सराहना करते हुए बीपीएल परिवारों को डस्टबिन एवं ठेला वितरण को स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान बीपीएल परिवारों को डस्टबिन वितरित किए गए तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। नगर परिषद ने आमजन से अपील की कि वे गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छ सिरोही सुंदर सिरोही के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
कार्यक्रम में गोपाल माली, चिराग रावल, मगन मीणा, मानी देवी, अरुण ओझा, गीता पुरोहित एवं प्रवीण राठौर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,
नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,
नगर परिषद सिरोही द्वारा “हर घर चार डस्टबिन,

संबंधित खबरें

दिलीप पटेल सिरोही बने Welcare Overseas Group के Executive Director – Rajasthan
ताज़ा खबर

दिलीप पटेल सिरोही बने Welcare Overseas Group के Executive Director – Rajasthan

15 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दिलीप पटेल राजस्थान में संस्था के संचालन के विस्तार, मजबूत साझेदारियां विकसित करने तथा विदेश में शिक्षा...

23 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ताज़ा खबर

23 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) की जिला कार्यकारिणी ने कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कले...

विधायक गरासिया ने जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं से की आत्मीय मुलाकात, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश
ताज़ा खबर

विधायक गरासिया ने जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं से की आत्मीय मुलाकात, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मुख्यालय स्थित राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सिरोही की छात्राओं द्वारा भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर जिला कलेक्टर रोहिताशसिंह तोमर से मुलाकात क...

कमेंट