विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

ऊड में नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को अधिकारों की जानकारी

ऊड में नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव

 सिरोही/ऊड। नालसा की 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के निर्देशानुसार ग्राम ऊड में जल देवी मंदिर के पास विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
सचिव महोदया सावित्री आनंद निर्भीक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना जरूरी है। विधिक जानकारी के अभाव में व्यक्ति अन्याय एवं शोषण का शिकार हो सकता है। उन्होंने नालसा की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं संरक्षण, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार, चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज तथा नि:शुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को विधिक समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ऊड के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच डूंगाराम मेघवाल, ग्राम सेवक भरत कुमार नागर, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, प्राधिकरण कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट